Night Club में पार्टी करने के बाद अब नेपाली सिंगर के साथ वायरल हुई कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर
Thursday, May 05, 2022 - 12:44 PM (IST)
कठमांडूः नेपाल दौरे पर दोस्त की शादी में शिरकत करने गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की और तस्वीर वायरलहो रही है जिसमें वह एक नेपाली गायिका के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी का नाइट क्लब के दौरान का वीडियो सामने आया था जिसे लेकर भाजपा ने जमकर घेराव किया था।
वहीं अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता की एक नई फोटो सामने आई है। इस तस्वीर में राहुल गांधी एक नेपाली गायिका के साथ नजर आ रहे हैं। गायिका सरस्वती खत्री ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर पर साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के साथ अपना अनुभव सांझा किया।
Music has the power to bring all people together. I had an honor to sing few songs for Honorable member of Indian Parliament member Mr. Rahul Gandhi ji yesterday evening. I found him such humble & simple person.
— Saraswoti khatri (@saraswotikhtri) May 4, 2022
Thanks to Sumnima ji, Nima Ji for this opportunity. pic.twitter.com/QbAZ9TEmLh
गायिका सरस्वती खत्री ने राहुल गांधी संग तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि संगीत में सभी लोगों को एक साथ लाने की शक्ति है। मुझे कल शाम भारतीय संसद सदस्य श्री राहुल गांधी जी के लिए कुछ गीत गाने का सम्मान हासिल हुआ। वह काफी विनम्र और सरल व्यक्ति हैं। सुम्निमा जी, नीमा जी को इसके लिए धन्यवाद।
बता दें कि इससे पहले नेपाल से सामने आए एक वीडियो में राहुल गांधी नेपाल के एक नाइट क्लब में पार्टी करते नजर आए थे। जिसके बाद भाजपा ने इसको मुद्दा बनाया तो कांग्रेस ने स्पष्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को अपने दोस्त की शादी में आमंत्रित किया गया था। नेपाली मीडिया के अनुसार, राहुल गांधी सुम्निमा उदासी की शादी में शामिल होने के लिए काठमांडू में थे, जो दिल्ली में सीएनएन की पूर्व संवाददाता थीं। उनके पिता भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत थे।