नेपाल ने आठ वर्षों में 3130 विदेशी किए निर्वासित, इनमें अधिकतर चीनी नागरिक

Thursday, Nov 25, 2021 - 11:46 AM (IST)

काठमांडू : नेपाल सरकार ने पिछले आठ वर्षों में हिमालयी देश से 3,130 विदेशी नागरिकों को निर्वासित किया है, जिनमें से अधिकांश चीनी नागरिक हैं।
माई रिपब्लिका ने बताया कि विदेशी नागरिक विभिन्न देशों से नेपाल पहुंचे और नेपाल में विभिन्न अवैध गतिविधियों में लिप्त थे। आव्रजन विभाग (DoI ) के अनुसार निर्वासित लोगों में 1,513 चीनी नागरिक थे जबकि 214 अमेरिका के थे।

 

इसी अवधि के दौरान कम से कम 118 बांग्लादेशियों, 104 ब्रिटिश और 74 पाकिस्तानियों को भी उनके देशों में वापस भेज दिया गया था। DoI के प्रवक्ता झंका नाथ ढकाल ने कहा, "उन्हें विभिन्न अपराधों में शामिल होने, देश में अधिक समय तक रहने और संदिग्ध पासपोर्ट रखने के लिए नेपाल से निर्वासित किया गया ।" उन्होंने कहा, "विदेशियों को अधिक समय तक रहने सहित विभिन्न अपराधों में शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया है।"

 

माई रिपब्लिका ने बताया कि नेपाल में चीनी नागरिकों की संख्या में वृद्धि के साथ, वीजा द्वारा निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने वाले लोगों में तेजी से वृद्धि हुई है। DoI ने यह भी बताया कि हिमालयी राष्ट्र ने चालू वर्ष में कम से कम 141 विदेशियों को निर्वासित किया है और उनमें से ज्यादातर चीनी हैं और अन्य अमेरिकी, ब्रिटिश, जर्मन और फ्रेंच हैं।

Tanuja

Advertising