आतंकी हमलों पर भारत कुछ न करें, ऐसा हो नहीं सकताः हामिद अंसारी

Saturday, Oct 01, 2016 - 10:43 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय सेना के पीअाेके में अातंकवादियाें के ठिकानाें पर किए गए सर्जिकल अटैक पर उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने अाज बयान दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आप आतंकी हमलों के शिकार बनते रहें और इस बारे में कुछ न करें, ऐसा नहीं हो सकता। इन हमलों का जवाब कैसे दिया जाए, यह सरकार और संबंधित अधिकारियों के विवेक पर छोड़ दिया जाना चाहिए।

आज ही लौटे भारत 
बता दें कि उपराष्ट्रपति नाइजीरिया और माली की यात्रा पूरी करके आज ही भारत लौटे हैं। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ आतंकवाद, रक्षा और संपर्क पर विस्तार से वार्ता की। अफ्रीकी राष्ट्रों की यात्रा को बहुत संतोषप्रद बताते हुए उन्होंने कहा कि यह पिछले साल यहां भारत-अफ्रीका सम्मेलन के दौरान चर्चा किए गए कई विचारों पर आगे की कार्यवाही थी।

Advertising