जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन की जरूरत बढ़ी: चिदंबरम

Saturday, Apr 22, 2017 - 06:02 PM (IST)

नई दिल्ली: कश्मीर में तनावपूर्ण हालात को देखकर अब कांग्रेस ने भी राज्य में गर्वनर रूल की मांग कर डाली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन की जरूरत बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा, खुशी है कि पीडभ्पी-भाजपा सरकार से लोगों का मन भर गया है और वो ज्यादा से ज्यादा लोग राज्य में गवर्नर रूल की जरूरत को महसूस कर रहे हैं।


पी चिदंबरम ने इस बारे में सोशल मीडिया पर टवीट किया है। उन्होंने लिखा है: जम्म कश्मीर की सीएम के लिए सम्मानजनक यही होगा कि वो भाजपा के साथ गठबंधन को तोड़ लोगों को शांति दें। उन्होंने आगे लिखा है: भले ही इसके लिए जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू हो।


अप्रैल 9 को कश्मीर में श्रीनगर-बडगाम सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद से कश्मीर में तनाव फैला हुआ है।

 

Advertising