24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार ''द्रौपदी मुर्मू''

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 05:07 PM (IST)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुनी गई ओड़िशा के आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू 24 जून को नामांकन दाखिल करेंगी। मुर्मू ओडिशा की आदिवासी महिला नेत्री हैं और वे झारखण्ड की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। अगर द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति चुनाव जीत जाती है तो वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनेंगी।  

बता दें कि भाजपा ने मंगलवार को झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के उम्मीदवार के रूप में की।  वहीं  राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 30 जून को नामांकन की जांच की जाएगी। इसके बाद 2 जुलाई  नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। 18 जुलाई को मतदान होगा। जबकि 21 जुलाई को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News