राष्ट्रपति पद की NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू आज भरेंगी नामांकन, PM मोदी और रक्षा मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेता रहेंगे उपस्थित

Friday, Jun 24, 2022 - 06:43 AM (IST)

नई दिल्लीः भारत के अगले राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। बीजेपी की ओर से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थिति रहेंगे। इ

टली में होने के कारण ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इसमें शिकरत नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उनके निर्देश पर गुरुवार को बीजू जनता दल (BJD) के दो मंत्रियों ने मुर्मू के नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए। इनमें जगन्नाथ सारका और टुकुनी साहू शामिल हैं। ओडिशा सरकार के ये दोनों मंत्री नामांकन के दौरान भी मौजूद रहेंगे। 

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए। ओडिशा की सत्‍ताधारी बीजेडी ने मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से ही आती हैं।
 

Pardeep

Advertising