राकांपा नेता वसंत दावखरे का निधन, 24 साल तक रहे एमएलसी

Friday, Jan 05, 2018 - 08:17 AM (IST)

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व उप सभापति वसंत दावखरे का लंबी बीमारी के बाद कल रात यहां बाम्बे अस्पताल में निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे। उनके परिवार में दो पुत्र हैं। उनका एक पुत्र राकांपा के विधान पार्षद हैं।

दावखरे नगर निगम पार्षद रहे और ठाणे के महापौर भी बने। वह 1992 के बाद से 24 वर्षों तक लगातार एमएलसी रहे और विधान परिषद के उप-सभापति भी रहे।

Advertising