कांग्रेस, पीडीपी और नैकां लोगों को मूर्ख बना रही है : शाम लाल

Wednesday, Apr 10, 2019 - 02:01 PM (IST)

जम्मू : कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि नैशनल कान्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और कांग्रेस सिर्फ लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे जम्मू-पुंछ सीट से जुगल किशोर शर्मा को विजयी बनाकर मोदी के हाथ मजबूत करें। शर्मा ने कहा कि सिर्फ मोदी जी में वो क्षमता है जो देश को आगे ले जा सकता है और पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद से लड़ सकता है।


शाम लाल शर्मा ने कहा कि महबूबा हो या उमर, दोनों ही जनता की समस्याओं को दरकिनार कर राजनीतिक में व्यस्त हैं। लोगों की और विशेषकर जम्मू के लोगों की भावनाओं से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ जम्मू में नैकां के साथ गठबंधन किया। यह सब समझ में आ रहा है। शाम ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र सिर्फ झूठ का पुलिंदा है। 
 

Monika Jamwal

Advertising