नैकां का राजभवन मार्च नाकाम, कई गिरफ्तार

Tuesday, Oct 23, 2018 - 10:08 PM (IST)

 श्रीनगर: पुलिस ने आज नैशनल कांफ्रैंस के राजभवन की ओर मार्च को नाकाम कर दिया। नैकां के महासचिव अली मोहम्मद सागर के नेतृृत्व में सैंकडों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवा ए सुब पार्टी मुख्यालय से राजभवन की ओर मार्च शुरु किया। हालांकि, मुख्यालय के बाहर मुख्य मार्ग पर पुलिस ने उनको रोक दिया और कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। नैकां ने गत रविवार कुलगाम में मारे गए 7 नागरिकों के खिलाफ मार्च का आयोजन किया था। 
 

Monika Jamwal

Advertising