नैकां नेता ने फिर उगला जहर, मोदी के इशारे से हम पर होती है गोलीबारी

Saturday, Jun 22, 2019 - 01:18 PM (IST)

 मेंढर : हमेशा विवादों में रहने वाले नेशनल कांफ्रेंस के मेंढर विधान सभा क्षेत्र से पूर्व विधायक जावेद अहमद राणा ने एक बार फिर से कड़वे बोल बोले हैं। उन्होंने कहा कि हम पर जो गोलीबारी होती है उसके पीछे मोदी का हाथ है। राणा ने कहा कि पाकिस्तान में इतनी हिम्मत कहां है कि वो हमारा सामना कर सके, यह जो पाकिस्तान की और से सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलाबारी होती है यह सब मोदी के इशारों पर होता है। इस सबके मास्टर माइंड देश के प्रधानमंत्री हैं ।

 


 राणा से जब इस बात को लेकर सवाल किया गया कि आप केसे देश के प्रधानमंत्री पर इतना बड़ा आरोप लगा सकते हैं तो उन्होंने कहा कि यह सत्य है।  सर्जिकल स्ट्राइक का लाभ केवल एक ही पार्टी ने लिया। उसने चुनावों में  खूब चर्चा बटोरी। आज अगर हम लोगों को कोई मरवा रहा है तो यह देश के प्रधानमंत्री की ही साजिश है। हम मर रहे हैं और किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि राणा इससे पहले मोदी को दहशतगर्द भी कह चुके हैं। उन्होंने एक बार अपनी सभा में पाकिस्तान के नारे भी लगवाए थे। 
 

Monika Jamwal

Advertising