नक्सली हमला खुफिया चूक का परिणाम नहीं है: महाराष्ट्र डीजीपी

Wednesday, May 01, 2019 - 05:11 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने बुधवार को कहा कि गढ़चिरौली में हुआ नक्सली हमला खुफिया चूक का परिणाम नहीं है। इस हमले में 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। जायसवाल ने इसे सुरक्षा बल के लिए ‘बड़ी क्षति' करार दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस नक्सलियों को माकूल जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा,‘ मैं इसे खुफिया चूक नहीं कह सकता हूं महाराष्ट्र की पुलिस इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सभी जरूरी कार्रवाई करेगी। यह महाराष्ट्र पुलिस के लिए बड़ी क्षति है।' अधिकारी ने बताया कि नक्सली राज्य की सत्ता को पलटना चाहते हैं।

shukdev

Advertising