छतीसगढ़ में नक्सली हमला, एक जवान शहीद

Monday, Mar 18, 2019 - 07:33 PM (IST)

नेशलन डेस्कः छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा इलाके में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है, जिसमें 6 सीआरपीएफ जवान घायल हैं। फायरिंग के दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट भी किया है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर रवाना कर दिया गया है। बताया जाता है कि सर्चिंग पर सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान निकले थे। इसी दौरान एम्बुश लगाए नक्सलियों ने ब्लास्ट एवं फायरिंग की।

231वीं बटालियन का एक दल राज्य पुलिस के साथ जिले के अरनपुर में सड़क सुरक्षा ड्यूटी पर था, जब आईईडी ब्लास्ट हुआ और नक्सलियों ने गोलियां चलानी शुरू की। नक्सलियों ने पहले गोलियां बरसाईं, फिर जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई करने पर उन्होंने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईईडी धमाके और गोलीबारी में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए। घायल जवानों में एक की चोटों के कारण मृत्यु हो गई। घटना दोपहर बाद लगभग 4.30 बजे पैरामिलिट्री फोर्स की कमाल पोस्ट के पास हुई। अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों के हेलिकॉप्टर के जरिए उपतार के लिए ले जाया जा रहा है।

Yaspal

Advertising