चक्रवात कारण  यमन द्वीप पर फंसे 38 भारतीय

Sunday, Jun 03, 2018 - 12:01 PM (IST)

नई दिल्लीः यमन के सोकोट्रा द्वीप पर चक्रवात के कारण फंसे करीब 38 भारतीयों को निकालने के लिए भारतीय  नौसेना ने अपना पोत भेजा है। भारतीयों के निकालने के लिए नौसेना ने ‘ऑपरेशन निस्तार’ के तहत INS सुनयना को पहले ही तैनात किया था। नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि INS सुनयना पहले पश्चिम अरब सागर में तैनात था।

इसे अब मानवीय और आपदा राहत अभियान के तहत सोकोट्रा द्वीप की तरफ भेजा जा रहा है। यह पोत रविवार को सोकोट्रा द्वीप पहुंच जाएगा। सोकोट्रा और उसके आसपास करीब 38 भारतीय चक्रवात के कारण फंसे हुए हैं। कुछ दिन पहले आए चक्रवात मेकूनु  के कारण ओमान और सोकोट्रा द्वीप के कई हिस्से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।    

Tanuja

Advertising