मेघालय हादसा: खदान में 280 फीट नीचे दिखा दूसरे मजदूर का शव, 13 की तलाश जारी

Sunday, Jan 27, 2019 - 11:17 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की एक खदान में 13 दिसंबर से फंसे हुए खनिकों में से एक और शव का पता लग गया है। दूसरे मजदूर का शव खदान के 280 फीट नीचे मौजूद है। भारतीय नौसेना की गोताखोर टीम इसे निकालने का प्रयास कर रही है। 


जिला उपायुक्त एफ एम डोप्थ ने बताया कि भारतीय नौसेना ने हमें जानकारी दी है कि तड़के तीन बजे एक और शव का पता चला है और यह मुख्य शाफ्ट से 280 फुट दूर है। शव सड़ चुका है और इसे खदान से बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए नौसेना के रिमोट से संचालित वाहन (आरओवी) का इस्तेमाल किया जाएगा। इस कार्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की मदद ली जाएगी।      


खदान से पहला शव अमिर हुसैन का निकाला गया। हुसैन के शव को उनके परिवारवालों को शनिवार को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को 370 फीट गहरे कोयला खदान में नदी का पानी भर जाने से सुरंग का रास्‍ता बंद हो गया था। तब से इसमें फंसे खनिकों को बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी। 

vasudha

Advertising