बांद्रा भीड़ मामला:सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने वाला शख्स गिरफ्तार, चला रहा था अभियान

Wednesday, Apr 15, 2020 - 12:21 AM (IST)

मुंबई: देशव्यापी लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र के मुंबई बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हजारों प्रवासी मजदूरों की भीड़ देखने को मिली। पुलिस को इस भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस बीच मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लिखने के आरोप में विनय दुबे नाम के शख्स को हिरासत में लिया है।

 
विनय दुबे नामके इस शख्स ने मुंबई में सोशल मीडिया पर 'चलो घर की ओर' नाम का कैंपेन चला रहा था। इस शख्स ने अपने फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा था कि उसने प्रवासी मजदूरों को बांद्रा में इकट्ठा होने की बात कही थी। देश में मौजूदा समय कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 14 अप्रैल यानि कि मंगलवार को खुलने वाला था।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अपील करते हुए कहा कि लॉकडाउन को आगामी 3 मई तक के लिए आगे बढ़ाया गया है। जिसके बाद इस विनय दुबे नामके इस शख्स ने मुंबई के मजदूरों को सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाकर गुमराह किया। मुंबई पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ धारा-188 और महामारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं।

shukdev

Advertising