Navi Mumbai: पाइप के जरिए सेकेंड फ्लोर पर पहुंचा युवक, फ्लैट में नहा रही लड़की का चुपके से बनाया अश्लील वीडियो

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 07:44 PM (IST)

मुंबईः नवी मुंबई पुलिस ने एक महिला का नहाते समय कथित तौर पर वीडियो बनाने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि घटना कथित तौर पर सात अगस्त की है लेकिन महिला को गुरुवार को ही इस बारे में पता चला, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान पनवेल तालुका के मोरबे में रहने वाले वरप्रसाद रत्नराज कटिकादला के रूप में हुई है। पनवेल के मोरबे में रहने वाले आरोपी वरप्रसाद रत्नराज कटिकाडला ने 7 अगस्त को ये शर्मनाक काम किया था लेकिन युवती को इसके बारे में गुरुवार को पता चला। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

FIR के अनुसार, आरोपी एक ‘डक्ट' के जरिए ऊपर चढ़ा और दूसरी मंजिल पर स्थित घर में नहा रही महिला का वीडियो बना लिया। पनवेल तालुका थाना प्रभारी ने बताया कि कटिकादला पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 (किसी को बुरी नीयत से छिप कर देखना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली में भी ऐसा ही मामला आया था सामने
बता दें कि एक ऐसा ही और मामला बीते जुलाई महीने में देश की राजधानी दिल्ली में भी सामने आया था। कापसहेड़ा इलाके में नहाती हुई नाबालिग लड़की का वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने 25 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया था। 7 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सालापुर खेड़ा में एक युवती अपने घर में स्नान कर रही थी, तभी उसे वेंट पर किसी की मौजूदगी का एहसास हुआ। लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे इस दौरान पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के मूल निवासी अनूप कुमार के रूप में हुई थी। वो दक्षिण पश्चिम दिल्ली में एक फार्महाउस में माली के रूप में काम करता था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News