पांचवी बार नवीन पटनायक लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ (पढ़ें 29 मई की खास खबरें)

Wednesday, May 29, 2019 - 05:41 AM (IST)

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले नवीन पटनायक आज लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नवीन पटनायक आज भुवनेश्वर के IDCO प्रदर्शनी मैदान में सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने बुलाई बैठक
सपा-बसपा गठबंधन के बावजूद उत्तर प्रदेश में सहयोगियों समेत 64 सीट जीतने के बाद भाजपा का उत्साह बढ़ा है। आज मुख्यमंत्री आवास पर नवनिर्वाचित सांसदों, भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री और क्षेत्रीय प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है। 

कर्नाटक में गठबंधन की बैठक आज
कर्नाटक के सत्तारूढ़ गठबंधन में बढ़ती चिंता के बीच उसके घटक कांग्रेस ने राज्य की वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए आज पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की करारी हार और कांग्रेस में बढ़ते असंतोष के बीच यह बैठक होने जा रही है।

पेमा खांडू आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
अरुणाचल में बीजेपी को जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले पेमा खांडू आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए विधानसभा चुनाव में पूर्वोत्तर के इस राज्य में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने विधानसभा की 60 सीटों पर हुए चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी

खेल
फुटबाल : फीफा अंडर-20 वल्र्ड कप-2019

कबड्डी  : इंडो इंटरनैशनल प्रीमियर कबड्डी लीग-2019
टैनिस : फ्रैंच ओपन टैनिस टूर्नामैंट-2019
 

Yaspal

Advertising