नवीन पटनायक आज लेंगे 5वीं बार सीएम पद की शपथ

Wednesday, May 29, 2019 - 12:02 AM (IST)

भुवनेश्वर: नवीन पटनायक ओडिशा विधानसभा में भारी जीत के साथ लगातार पांचवीं बार सत्ता संभालने जा रहे हैं और जनता के पसंदीदा नेता बने हुए हैं। वह बुधवार को शपथ लेंगे।147 सदस्यों वाली सदन में पटनायक की बीजू जनता दल ने 112 सीटें जीती है। 

बता दें कि ओडिशा में भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी है और उसने यहां भी कांग्रेस पार्टी को पछाड़ दिया है। भाजपा ने इस चुनाव में 23 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस को महज 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेडी ने 117, बीजेपी ने 10 और कांग्रेस को 16 सीट मिली थी। बता दें कि बीजेडी ने एसेंबली चुनाव में 44.7 फीसदी वोट शेयर मिले हैं जबकि बीजेपी को 32.5 और कांग्रेस 16.12 फीसदी वोट शेयर हासिल किया है।

Pardeep

Advertising