बंगाल में हिंसा: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हमला, राज्यपाल बोले- स्थिति चिंताजनक

Wednesday, Sep 08, 2021 - 12:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क; पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) सांसद अर्जुन सिंह के उत्तरी 24 परगना जिले के जगदल स्थित आवास पर बुधवार की सुबह तीन देसी बम फेंके गये। घटना के वक्त सिंह अपने आवास पर नहीं थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस ने पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि राज्य में हिंसा थमने के कोई संकेत नहीं हैं। श्री धनखड़ ने ट्वीट किया , ‘‘ भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बम विस्फोट की घटना कानून और व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। पश्चिम बंगाल पुलिस से शीघ्र कारर्वाई की अपेक्षा। '' उन्होंने आगे कहा , ‘‘ जहां तक उनकी सुरक्षा का सवाल है तो पहले भी इस मुद्दे को उठाया जा चुका है।'' 

Anil dev

Advertising