राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1.57 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन उपलब्ध

Tuesday, Jun 01, 2021 - 12:16 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास टीकों की 1.57 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं। केन्द्र ने अब तक मुफ्त और सीधे राज्य खरीद श्रेणियों के जरिए टीके की 23 करोड़ से अधिक खुराक राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों को मुहैया कराई है। मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 21,51,48,659 खुराक का उपयोग हुआ है जिनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल है। 

उसने कहा, ‘‘राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास अब भी कोविड-19 रोधी टीकों की 1,57,74,331 खुराक मौजूद है।'' राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केन्द्र, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में टीके उपलब्ध करा कर उनकी मदद कर रहा है। इसके अलावा, वह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा टीकों की सीधी खरीद की सुविधा भी देता है। 

Anil dev

Advertising