सामने आईं 26 जनवरी की हिंसा की नई तस्वीरें, नकाबपोश हमलावरों ने पुलिस पर किया था हमला

Friday, Feb 05, 2021 - 12:00 PM (IST)

नेशनल डेस्क: ट्रैक्टर परेड जिसका मकसद किसानों की मांगों को रेखांकित करना था, वह 26 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर अराजक हो गई। हजारों की संख्या में उग्र प्रदर्शनकारी किसान अवरोधक तोड़ते हुए लाल किला पहुंच गए और उसकी प्राचीर पर एक धार्मिक झंडा लगा दिया जहां भारत का तिरंगा फहराया जाता है। वहीं इस हमले की जांच में जुटी पुलिस के हाथ कुछ तस्वीरें लगी हैं, जो दिखाती हैं कि किस तरह नकाबपोश लोगों पुलिस को अपना निशाना बनाते हुए हमला किया था। 


तस्वीरों में कई नकाबपोश उपद्रवियों ने हिंसा के वक्त पुलिसकर्मियों पर हमला करते हुए दिख रहे हैं. कई लोग पुलिसवालों को घेर कर उनकी पिटाई कर रहे हैं। तस्वीरें यह सवाल खड़े कर रही हैं कि शायद गणतंत्र दिवस के दिन हिंसा की तैयारी का प्लान पहले से ही बनाया जा रहा है। पुलिस अब इनकी सबकी तलाश जुटी हुई है। 

दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने रखा 1 लाख रुपए का इनाम
गणतंत्र दिवस पर लाल किले की प्राचीर में झंडा फहराने का आरोपी दीप सिद्धू अब भी फरार है और दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दीप सिद्धू को पकडऩे के लिए अब दिल्ली पुलिस उस पर इनाम रखा है। दिल्ली पुलिस ने घोषणा की है कि दीप सिद्धू के बारे में जानकारी देने वाले को एक लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। दीप सिद्धू के अलावा सात और लोगों पर भी इनाम रखा गया है। दिल्ली पुलिस ने हिंसा के आरोप में दीप सिद्धू सहित चार लोगों पर एक-एक लाख रुपए और अन्य चार लोगों पर 50-50 हजार का इनाम रखा है।

क्या है मामला
बता दें कि 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर मार्च के दौरान दिल्ली में जमकर हिंसा हुई। किसानों ने लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर निशा साहिब और किसानों का झंडा लगाया था। इस घटना के बाद दीप सिद्धू का नाम सामने आ रहा था कि उसी के भड़काने पर किसानों ने ऐसा किया। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर भड़काऊ भाषण देने और उपद्रव फैलाने के आरोप में एफआईएर दर्ज की है, साथ ही लुक आउट नोटिस जारी किया है।
 

Anil dev

Advertising