Supreme Court में Corona का विस्फोट, जस्टिस एमआर शाह का पूरा स्टाफ संक्रमित

Thursday, Apr 15, 2021 - 05:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह के स्टाफ के सभी सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। न्यायाधीश ने बृहस्पतिवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी। न्यायमूर्ति शाह, न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ में शामिल थे। उन्होंने वकीलों को बताया कि उनके आधिकारिक आवास पर सभी कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

इसके बाद पीठ ने कामकाज रोक दिया। दोपहर दो बजे पीठ दोबारा बैठेगी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी ने ने कहा कि अदालत को इस परिस्थिति में समय लेना चाहिए। बीते कुछ दिन में उच्चतम न्यायालय के 40 से अधिक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Anil dev

Advertising