पुलिस की बड़ी कामयाबी, 260 किलो हाई क्वालिटी गांजे के साथ 2 लोग गिरफ्तार, रेव पार्टियों में कर रहे थे सप्लाई

Thursday, Sep 08, 2022 - 03:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: साउथ दिल्ली के स्पेशल स्टाफ थाने की पुलिस ने 260 किलो हाई क्वालिटी गांजे की एक बड़ी खेप के साथ 2 लोगों को मालवीय नगर इलाके से गिरफ्तार किया है, पुलिस के मुताबिक पिछले 6 महीने से यह गैंग दक्षिण भारत से दिल्ली हाई क्वालिटी गांजे की सप्लाई कर रहा था और दिल्ली के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर और रेव पार्टियों तक में इस नशे की सप्लाई की जाती रही है।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में कैद यह है वो शातिर मोहम्मद मुनीब और रवि उल इस्लाम, ड्रग तस्कर जोकि दक्षिण भारत से रेलवे के रास्ते से दिल्ली के अंदर बड़े स्तर पर ड्रग सप्लाई का काम करते थे।  गुप्त सूचना के आधार पर साउथ दिल्ली की स्पेशल स्टाफ की टीम ने एक ट्रैप लगाया और मालवीय नगर इलाके से इन दोनों नशे के कारोबारियों को धर दबोचा।  पुलिस को इनके पास से लगभग 260 किलो हाई क्वालिटी गांजे की एक बड़ी खेप मिली है। दक्षिण भारत के अरकपुर वैली में गांजे की खेती होती है और वहीं से ही हैदराबाद के रास्ते होते हुए रेल मार्ग के जरिए दिल्ली में यह गांजा सप्लाई का काम करते थे।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए गांजे की मार्केट में कीमत लगभग ₹12 करोड़ है जोकि यह लोग ट्रेन में सामान के अंदर छुपाकर लाते थे।  पुलिस ने जब यह खेप पकड़ी तो उस समय गांजा बड़े-बड़े पैकेटों में गाड़ी के अंदर बंद था।  पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग दिल्ली के बड़े-बड़े ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर के साथ-साथ रेव पार्टियों में भी सप्लाई किया करते थे।

Anil dev

Advertising