कुत्ते ने पार्क में की एक दिव्यांग व्यक्ति की मदद, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफ
Thursday, Dec 10, 2020 - 11:16 AM (IST)
नेशनल डेस्क: अगर दुनिया में सबसे वफादार जानवर की बात की जाए तो उसमें सबसे पहला नाम कुत्ते का आता है। कुछ इस तरह का ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक कुत्ता एक अंधे आदमी की मदद करता दिख रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Humanity watch and learn... pic.twitter.com/eEKwA92YmB
— The Feel Good Page ❤️ (@akkitwts) December 9, 2020
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला पार्क में अपने कुत्ते के साथ टहल रही है। महिला आगे-आगे चल रही है तो उसका पालतू कुत्ता पीछे-पीछे चल रहा है। तभी सामने से एक अंधा व्यक्ति अपनी छड़ी के सहारे दूसरी ओर से आ रहा होता है। अंधे व्यक्ति को देखकर कुत्ता वापस आता है और अपने जबड़े में पेड़ की उस शाखा को फंसाकर हटाता है। कुत्ता रास्ते से उस शाखा को हटाकर किनारे रख देता है। इसके बाद अंधा व्यक्ति आसानी से रास्ते पर आगे बढ़ जाता है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है।