रेप के मामले में राजस्थान नंबर 1, UP में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा क्राइम केस

Thursday, Sep 16, 2021 - 11:25 AM (IST)

नई दिल्ली: राजस्थान में साल 2020 में सबसे अधिक दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। राजस्थान के बाद सूची में दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। इन दोनों राज्यों में दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध के मामलों की बात करें तो देशभर के कुल मामलों में करीब 30 प्रतिशत रेप केस सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों में दर्ज किए गए। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एन.सी.आर.बी.) द्वारा जारी साल 2020 के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

साल 2020 में देश भर में दुष्कर्म के कुल 28,046 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से अकेले राजस्थान में कुल 5,310 मामले दर्ज हुए जबकि दूसरे स्थान पर मौजूद उत्तर प्रदेश में दुष्कर्म के 2,769 मामले दर्ज हुए। एन.सी.आर.बी. की रिपोर्ट के मुताबिक 18 वर्ष से कम उम्र की दुष्कर्म पीड़िताओं की संख्या देश में 2,640 रही, जबकि 18 वर्ष से ऊपर की पीड़िताओं की संख्या 25,406 रही। वहीं सबसे ज्यादा मामलों वाले राजस्थान में 18 वर्ष से कम उम्र की दुष्कर्म पीड़िताओं की संख्या देश में 1,279 रही, जबकि 18 वर्ष से ऊपर की पीड़िताओं की संख्या 4,031 रही। रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में आधे से अधिक दुष्कर्म के मामलों में अपराधी कथित रूप से पारिवारिक मित्र, पड़ोसी, कर्मचारी या अन्य ज्ञात लोग थे।

सबसे ज्यादा रेप केस वाले 5 राज्य

  • राजस्थान    5,310
  • उत्तर प्रदेश    2,769
  • मध्य प्रदेश    2,339
  • महाराष्ट्र    2,061
  • असम    1,657

सबसे कम रेप केस वाले 5 राज्य

  • नागालैंड    4
  • सिक्किम    12
  • मणिपुर    32
  • मिजोरम    33
  • गोवा, अरुणाचल प्रदेश    60

Anil dev

Advertising