हादसों से दहला आसमान, MP के बाद राजस्थान में भी विमान क्रैश, सामने आया वीडियो

Saturday, Jan 28, 2023 - 12:03 PM (IST)

नेशनल डेस्क: MP के बाद राजस्थान के भरतपुर जिले में भी शनिवार सुबह एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। चार्टर्ड विमान विमान भरतपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में चारों ओर मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है। 


हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। 

 

Anil dev

Advertising