पंजाब जीतने के बाद केजरीवाल और भगवंत मान की नजर अब गुजरात पर, अप्रैल में करेंगे दौरा

Saturday, Mar 12, 2022 - 05:22 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने बाद भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान और सीएम अरविंद केजरीवाल अप्रैल के पहले सप्ताह में गुजरात का दौरा करेंगे। अभी पंजाब में भगवंत मान के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भी खत्म नहीं हुआ और इससे पहले ही अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की तरफ अपनी नजर दौड़ाई है।



 केजरीवाल ने बिना वक्त बर्बाद किए गुजरात में अभी से ही आम आदमी पार्टी के चुनावी बिगुल का शंखनाद किया है और अपने विधायकों को गुजरात भेजने की तैयारियां कर दी है। आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान भी गुजरात में आने वाले हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव को लेकर कितने गंभीर हैं। 

Anil dev

Advertising