पूजा को लेकर CM नीतीश ने किया घाटों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Tuesday, Nov 09, 2021 - 04:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश औऱ नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस महापर्व को लेकर अब तैय्यारियां शुरू की जा चुकी हैं। हर बार की तरह इस बार भी सरकार इस पर्व के लिए सभी प्रयास कर रही है जिससे लोग छठ मना सकें। ये त्योहार कल यानि बुधवार को मनाया जाएगा इसी के लिए आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ  के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया।
 

 

निरीक्षण दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसकी जानकारी देते हुए जनता दल युनाईटिड ने Koo पर पोस्ट किया, माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने राजधानी पटना के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Anil dev

Advertising