MCD चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर बनाया ये प्लान

Friday, Dec 02, 2022 - 12:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: निगम चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने का दिल्ली पुलिस ने प्लान बनाया है। इसके लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील जगहों को चिन्हित करके वहां के घोषित व भगौड़े बदमाशों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिनके पास लाइसैंसी हथियार हैं, उनकी भी लिस्ट बना ली गई है। 

बॉर्डर एरिया में पैरामिलिट्री के साथ मिलकर सघन निगरानी का काम शुरू कर दिया गया है। थाना स्तर पर भी गश्त की जा रही है। जहां-जहां पर पोलिंग बूथ होंगे, वहां सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने शुरू कर दिए गए हैं। जो खराब पड़े हैं, उनको ठीक करवाने का काम किया जा रहा है। पोलिंग बूथों की जगहों को चिन्हित करके उन जगहों पर निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

Anil dev

Advertising