...यहां मेले में लड़के को पसंद कर भगा ले जाती हैं लड़कियां

Monday, Feb 06, 2023 - 10:21 AM (IST)

रनेशनल डेस्क: दुनिया में आज भी ऐसी कई जनजातियां हैं, जो मॉडर्न जमाने से काफी पीछे हैं। आज भी ये लोग सदियों पुरानी अजीबो-गरीब परंपराएं निभा रहे हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां लड़कियां अपनी पसंद से लड़के को चुनती हैं और बिना शादी के ही साथ में रहती हैं। इसके बाद ये लोग संतान पैदा होने के बाद शादी करते हैं। जानते हैं इस जनजाति और इसकी विचित्र परंपरा के बारे में। इस जनजाति का नाम गरासिया जनजाति है। 

यह जनजाति कहीं बाहर नहीं बल्कि हमारे देश में गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में रहती है। इस जनजाति में 1000 साल से एक परंपरा चली आ रही है। यहां पहले लड़का-लड़की साथ रहकर बच्चे पैदा करते हैं, फिर ही शादी के बारे में सोचते हैं। इस जनजाति में लड़कियों को अपनी पसंद का पार्टनर चुनने की पूरी आजादी होती है। इसके लिए 2 दिन का मेला लगाया जाता है। इस मेले में लड़कियां अपने पसंद के लड़के को चुनकर उसके साथ भाग जाती हैं। कुछ दिन बाद वे वापस आ जाते हैं और बिना शादी के साथ रहना शुरू कर देते हैं। इनके परिवार को भी इस पर एतराज नहीं होता है बल्कि लड़के के घरवाले लड़की के परिवार को कुछ पैसे भी देते हैं। इतना ही नहीं कपल पर शादी का कोई दबाव नहीं डाला जाता और वे इस रिश्ते से संतान भी पैदा करते हैं। 

जब तक बच्चा न हो जाए, तब तक वे शादी के बारे में नहीं सोचते लेकिन बच्चे के बाद भी ये उनकी मर्जी होती है कि शादी करनी है या नहीं। यहां लड़कियों पर एक ही लड़के के साथ पूरी जिंदगी बिताने का दबाव नहीं होता। लड़कियां चाहे तो अपने लिए दूसरा पार्टनर भी चुन सकती हैं। हालांकि नए पार्टनर को पुराने पार्टनर से ज्यादा पैसे देने होते हैं, तब ही लड़की उसके साथ जा सकती है। यहां कई लोगों की शादी तो बुजुर्ग होने के बाद होती है। वहीं कुछ कपल अपनी पूरी जिंदगी बिना शादी के एक-दूसरे के साथ रहते हुए गुजार देते हैं।

Anil dev

Advertising