बेबसी की तस्वीर: बीमार पत्नी को कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचा 70 साल का पति, लेकिन तभी...

Friday, Sep 10, 2021 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में नंदुरबार जिले के चांदसैली घाट गांव में एक बेहद दुखद घटना हुई। यहां बारिश और भूस्खलन से बंद पड़े रास्तों के कारण एक बुजुर्ग अपनी पत्नी को कंधे पर लादकर पैदल ही अस्पताल पहुंचे। वे 4 किलोमीटर तक गए भी, लेकिन पत्नी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

चांदसैली घाट में मंगलवार को भूस्खलन हुआ था, इसके बाद इसका मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया था। बताया जा रहा है कि 70 साल के अदल्या पाडवी की 65 साल की पत्नी सिदलीबाई की तबीयत बहुत खराब हो गई। उन्हें तेज बुखार था। ऐसे में अदल्या ने कंधे पर उठाकर पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उनकी यह कोशिश तब नाकाम हो गई जब हॉस्पिटल पहुंचने के बाद डाक्टर ने उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।  

Anil dev

Advertising