पहले तेंदुआ को जाल में फंसाया फिर उसी का मीट बनाकर खा गए 5 लोग, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें

Saturday, Jan 23, 2021 - 03:14 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केरल के इडुक्की जिले में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली जहां छह वर्ष के एक तेंदुए को जाल में फंसाकर पहले आरोपियों ने मौत के घाट उतार डाला फिर उसका मांस पकाकर खा लिया। मरे तेंदुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस घटना के बाद  वन विभाग ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के नाम विनोद, कुरियाकोसे, बीनू, कुंजप्पन और विंसेट हैं।

मनकुलम रेंज के वन अधिकारी उदय सूर्यन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि तेंदुए को पकडऩे के बाद आरोपियों ने उसे मार डाला और पकाकर उसका मांस भक्षण किया. इसके बाद उसके दांत, नाखून और खाल को बाजार में बेचने के लिए रख लिया। उन्होंने बताया कि तेंदुए का शिकार करने पर 7 वर्ष तक की कैद का प्रावधान है। 

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने अपने घर के पास खेत में 100 मीटर का जाल बिछाया था जिसमें तेंदुआ फंस गया। तेंदुए का वजन लगभग 50 किलो था। उसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाया और उसे मारकर पकाया और खाया। आरोपी विनोद के घर से 10 किलो मांस बरामद हुआ है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब वह नाखून और खाल को बाजार में बेचने के लिए गए थे। 
इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

Anil dev

Advertising