झारखंड में 19 महिलाओं की उम्रकैद, 9 साल पहले इन्होंने दिया था खौफनाक जुर्म को अंजाम

Friday, Aug 05, 2022 - 11:47 AM (IST)

नेशनल डेस्क: झारखंड के गुलमा में दो महिलाओं की डायन बताकर हत्या करने के जुर्म में 19 महिलाओं को उम्र कैद की सजा सुनायी गई है। अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-1 दुर्गेशचंद्र अवस्थी ने बुधवार को 19 महिलाओं को दोषी करार देते हुए सभी को उम्रकैद की सजा सुनाई। 

अदालत ने सभी दोषी महिलाओं पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। गुमला में 11 जून 2013 को दो महिलाओं की डायन-बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई थी। 
 

Anil dev

Advertising