जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद

Monday, Apr 18, 2022 - 06:42 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सुरक्षाबलों की तरफ से लगातार निशाना बनाए जाने से भन्‍नाए आतंकियों ने जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में 2 पुलिसकर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी। यह आतंकी हमला केंद्रीय रेलवे पुलिस बल की चेकपोस्ट पर हुआ है।  आतंकी हमला करने के उपरांत वहां से भागने में कामयाब हो गए। सुरक्षाबलों और स्थानीय पुलिस ने आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया है।



सिरसा का जवान निशान सिंह अनंतनाग में शहीद
इससे पहले हरियाणा में सिरसा के गांव बहावदीन का जवान जम्मू- कश्मीर के अनंतनाग में शनिवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया। यहां गांव में निशान सिंह के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार निशान सिंह (27) वर्ष 2013 में सेना में भर्ती हुआ था और पिछली 18 फरवरी को उसकी शादी हुई थी। वह पंद्रह दिन पहले ही ड्यूटी पर अनंतनाग गया था। जवान का पार्थिव शरीर शाम पांच बजे गांव पहुंचने की संभावना है।अंतिम दर्शन के लिए बहावदीन में पास पड़ोस के गांवों के लोग एकत्रित होने शुरू हो गए हैं। 

Anil dev

Advertising