मां की गोद में बेटे के रोने की खौफनाक सजा...बिस्तर पर पटका, गला दबाया फिर मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Tuesday, Apr 12, 2022 - 06:33 PM (IST)

नेशनल डेस्क: इंसान के वेश में दरिंदगी का खौफनाक चेहरा सामने आया है। नौ महीने के बच्‍चे बेरहमी से पीटती बेरहम मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामला जम्मू कश्मीर के सांबा जिले का है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की क्रूरता के लिए उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग की।  

जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में एक महिला के अपने नौ महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में महिला को कथित तौर पर अपने नौ माह के बच्चे की पिटाई करते, उसे थप्पड़ मारते और बिस्तर पर फेंकते हुए देखा गया। 

यह वीडियो संभवत: महिला के किसी रिश्तेदार ने बनाया था। महिला के पति ने वीडियो देखने के बाद सांबा जिले के ब्री कामिला क्षेत्र के सरपंच मुख्तियार सिंह के साथ तुरंत पुलिस से संपर्क किया और इसके बाद महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के मुताबिक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना एक महीने पुरानी है। 

Anil dev

Advertising