स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन किए गए GAVI बोर्ड के सदस्य के लिए नामित

Tuesday, Dec 29, 2020 - 06:24 PM (IST)

 नेशनल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को ‘ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स ऐंड इम्युनाइजेशन' (गावी) के बोर्ड के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। एक आधिकारिक वक्तव्य में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। गावी बोर्ड, वैक्सीन अलायंस के विदेशों में कामकाज को देखता है और नीति निर्माण एवं रणनीतिक दिशा-निर्देशों की जिम्मेदारी भी इसी बोर्ड की है।

यह कार्यक्रम क्रियान्वयन पर भी नजर रखता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा कि हर्षवर्धन गावी बोर्ड में दक्षिण पूर्वी क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय (सीरो)/पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय (डब्ल्यूपीआरओ) का प्रतिनिधित्व करेंगे। वर्तमान में इस पद पर म्यामां के मींत त्वे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एक जनवरी, 2021 से 31 दिसंबर, 2023 तक बोर्ड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। बोर्ड की बैठक सामान्यत: साल में दो बार- जून और नवंबर-दिसंबर में होती है। 

 

 

Anil dev

Advertising