राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- ‘जितना वो देश को तोड़ेंगे… उतना ही हम जोड़ेंगे’

Wednesday, Oct 20, 2021 - 03:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: वाल्मीकि जयंती के मौके पर  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।  उन्होंने कहा कि आज संविधान, वाल्मीकि जी की विचारधारा और खासतौर पर हमारे गरीब दलित भाई-बहनों पर आक्रमण हो रहा है और ये सबको दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ये आक्रमण नहीं होने देगी। ये देश को जितना तोड़ेंगे, हम उतना जोड़ेंगे। दिल्ली में वाल्मीकि शोभा यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वाल्मीकि जी ने देश को राह दिखाई। उनका संदेश प्यार और भाईचारे के बारे में था। आज जब हम भारत को देखते हैं, तो हम देखते हैं कि उनके संदेश पर हमला हो रहा है। हमारा संविधान वाल्मीकि जी की विचारधारा का संविधान है। 

इससे पहले राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पेट्रोलियम उत्पादों के दाम इस कदर बढ़ा दिए गए हैं कि अब हवाई चप्पल वालों और मध्यम वर्ग के लोगों का सड़क पर सफर करना भी मुश्किल हो गया है। राहुल गांधी ने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ये बेहद गंभीर मुद्दा है -चुनाव-वोट-राजनीति से पहले आती हैं जनता की साधारण ज़रूरतें, जो आज पूरी नहीं हो पा रहीं। मोदी मित्रों के फ़ायदे के लिए जिस जनता को धोखा दिया जा रहा है, मैं उस जनता के साथ हूं और उनकी आवाज़ उठाता रहूंगा।'' 
 

Anil dev

Advertising