अजब-गजब: त्रिपुरा में बॉर्डर फैंसिंग से 150 मीटर दूर बंगलादेश और भारत के बीच बंटा हुआ है गांव

Saturday, Aug 06, 2022 - 04:41 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पश्चिमी त्रिपुरा में बॉर्डर फैंसिंग से 150 मीटर दूर एक गांव है जो बंगलादेश और भारत के बीच बंटा हुआ है। गेट में प्रवेश से पहले सभी भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड या किसान पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है, जिसके बाद सघन चैकिंग करके ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाती है। 

इसमें गांव का एक घर दिखाया गया है जो क्षेत्र के लिहाज से बंगलादेश में पड़ता है लेकिन उसमें रहने वाले लोग भारत के नागरिक हैं। एक लड़की बता रही है कि वह भारत के नागरिक हैं, लेकिन उनका घर बंगलादेश में है। एक बुजुर्ग बता रहे थे कि उनकी पत्नी और उनका पूरा ससुराल बंगलादेश में आता है, लेकिन वह भारत के नागरिक हैं। ऐसे में किसी का इंतकाल हो जाए तो अंतिम क्रिया में पहुंचने के लिए भी पासपोर्ट और वीजा की अनिवार्यता हो जाती है।

अंतर्राष्ट्रीय सीमा से 20 से 25 किलोमीटर के दायरे में 99 फीसदी जनसंख्या बंगलादेश और भारत में मुस्लिम धर्म को मानने वाली है, हालांकि दोनों देशों में अजान के वक्त में आधे घंटे का अंतर है और नमाज भी आधे घंटे के अंतराल के बाद ही अदा की जाती है, लेकिन यहां पर त्रिपुरा की स्थानीय भाषा नहीं बोली जाती, दोनों तरफ मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं जो बंगला में ही बात करते हैं।

Anil dev

Advertising