डांस फ्लोर पर पत्नी को उठाने की कोशिश कर रहा था पति, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसका किसी को नहीं हुआ यकीन...

Tuesday, Dec 07, 2021 - 02:34 PM (IST)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इनदिनों शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसको देककर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगी। वीडियो कब और कहां का इसके बार कोई जानकारी नहीं है। 


वीडियो में आप देख सकते हैं कि पति-पत्नी दोनों किसी शादी में डांस कर रहे होते हैं। पीछे गाना चल रहा होता है, 'तेरे बिन नहीं लगदा दिल मेरा।' एक कपल सामने डांस कर रहा होता है। अचानक से पति डांस फ्लोर पर अपनी पत्नी को उठाने की कोशिश करता है। उसकी यह कोशिश नाकाम रहती है और वो अपनी पत्नी को नहीं उठा पाता। बैलेंस बिगड़ जाता है और... इसके बाद पति-पत्नी दोनों ही डांस फ्लोर पर गिर जाते हैं। पत्नी उसके ऊपर ही गिर जाती है। सब आसपास खड़े लोग हंसने लगते हैं। इस वाक्या को देख वहां खड़े लोग ठहाके लगाने लग पड़ते हैं। इस वीडियो को वहां ही खड़े किसी शख्स ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जो कि अब वायरल हो चुका है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। 
 

 

Anil dev

Advertising