रातों रात स्टार बनीं रानू मंडल के नए अंदाज ने फिर बटोरी सुर्खियां, जानिए क्या है वजह

Thursday, Sep 30, 2021 - 12:52 PM (IST)

नेशनल डेस्क: किसी ने सच ही कहा गया है कि कब किसकी किस्मत बदल जाए कोई नहीं जानता। कुछ ऐसी ही किस्मत चमकी थी रानू मंडल की जो सोशल मीडिया के जरिए रातोंरात स्टार बन गई थीं। हालांकि, समय के साथ उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई थी। लेकिन, एक बार फिर रानू मंडल सुर्खियों में हैं। वजह है उनका नया गाना, जो कि इस वक्त यूट्यूब पर सुर्खियां बटोर रहा है।

लाल टी-शर्ट में नजर आ रही है रानू मंडल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रानू मंडल लाल टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं और काफी मस्त अंदाज में मानिके मगे हिते गाना गा रही हैं। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है और अब तक तीन लाख 51 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। जबकि, चार हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, काफी संख्या में लोग कमेंट भी कर रहे हैं। इस गीत को अभी तक 64,562 views मिल चुके हैं और इस गीतको 2.3K लोगों ने पसंद किया है। इस गाने को 25 सितंबर को रिलीज किया गया था।

हिमेश रेशमिया ने दिया अपनी फिल्म में गाने का मौका
दरअसल रानू पश्चिम बंगाल के रानाघाट स्टेशन पर गाना गाकर गुजारा करती थीं।  रानू अक्सर पुराने गाने ही गाती थीं। एक दिन रानू प्यार का नगमा गा रही थी तभी वहां एतींद्र चक्रवर्ती स्टेशन पर आए। उन्होंने रानू का गाते हुए वीडियो बना लिया। बाद में एतींद्र ने यह वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया।  इसके बाद रानू अब हिमेश रेशमिया के लिए गाना रिकॉर्ड कर रही हैं। हिमेश रेशमिया के लिए गाना रिकॉर्ड करने वक्त एतींद्र भी स्टूडियो में ही थे। एतींद्र को खुद भी यकीन नहीं आ रहा कि उनके एक वीडियो ने कैसे एक महिला की जिंदगी बदल दी। रानू को मौका देने के लिए एतींद्र ने हिमेश रेशमिया को धन्यावाद किया है। 

वीडियो ने बदल दी रानू की जिंदगी
अपने गानों से लगातार सुर्खियां बटौरने वाली रानू चर्चा में तब आई थी जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ। 38 सेकंड के इस वीडियो में रानू लता मंगेशकर का फेमस सॉन्ग 'एक प्यार का नगमा' गाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो ने रानू की किस्मत बदल दी। लोग कहने लगे कि म्यूजिक इंडस्ट्री को दूसरी लता दीदी मिल गई हैं। रानू ने यह साबित कर दिया कि अगर आपके अंदर हुनर है जो दुनिया की कोई भी ताकत आपको कामयाब बनाने से नहीं रोक सकती।

Anil dev

Advertising