प्राण जाए पर फोन ना जाए, लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन, फिर भी बात करनी नहीं की बंद (VIDEO)

Wednesday, Apr 13, 2022 - 03:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की के ऊपर से ट्रेन गुजर गई लेकिन उसने फोन पर बात करना बंद नहीं की।  ये वीडियो कब और कहां का है, ये नहीं पता चल पाया, लेकिन ये सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की ट्रेन की पटरियों के बीच चल रही होती है। वो फोन पर बात भी करती रहती है, तभी एक मालगाड़ी आ जाती है। इस पर लड़की ने समझदारी दिखाई और वो पटरियों के बीच लेट गई, जिसके बाद तेज रफ्तार मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई। इसके बाद लड़की ने अपना फोन उठाया और फिर बात करते हुए आगे बढ़ गई। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। आमतौर पर ऐसी घटना के बाद लोग विचलित हो जाते हैं, लेकिन उसके अंदर डर नाम की चीज नहीं थी। वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है। 

 

Anil dev

Advertising