भूख मिटाने के लिए नीलगाय को जिंदा निगल गया अजगर, देखिए ये खौफनाक Video

Saturday, Oct 23, 2021 - 11:33 AM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक अजगर जिंदा ही नीलगाय को निगल लिया। मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है। 

भूख मिटाने के लिए किया शिकार
जानकारी मुताबिक बीस 25 लंबा अजगर अपनी भूख की तड़प मिटाने के लिए इधर उधर घूम रहा था कि अचानक उसकी नजर नीलगाय पर पड़ी। अजगर ने देखते ही देखते एक नील गाय को निगल लिया। अजगर की इस हरकत को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर उसने इतना बड़ा जानवर कैसे निगल लिया। विशालकाय अजगर की मौजूदगी आबादी इलाके के करीब होने से लोग दहशत में हैं और फॉरेस्ट टीम से इसे रेसक्यू कर जंगल में छोड़ने की गुहार लगा रहे हैं। 

अजगर को रेस्क्यू सेन्टर ले जाया गया
नीलगाय का आकार इतना बड़ा था कि उसे निगलते ही अजगर का पेट फूल गया। ऐसा लग रहा था मानों किसी ने इस अजगर के पेट में ठूंस-ठूंसकर कुछ भर दिया हो। अजगर से चला भी नहीं जा रहा था। इसके बाद लोगों ने अजगर की इस हालत की जानकारी वन विभाग को दी गई। अफसरों द्वारा अजगर को एहतियातन रेस्क्यू सेन्टर ले जाया गया। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जब ये शिकार अजगर के पेट में पच जाएगा तो इसे दोबारा जंगल में छोड़ दिया जाएगा।ग्रामीणों के मुताबिक ये अजगर लंबे समय से इलाके में ही रेंग रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Anil dev

Advertising