GoodBye 2021: साल की वो यादगार तस्वीरें जो हमेशा के लिए लोगों के जहन में हो गईं कैद

Friday, Dec 31, 2021 - 01:08 PM (IST)

नेशनल डेस्क: साल 2021 को खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। लोग 2022 का स्वागत करने को तैयार हैं और उम्मीद है कि नया साल सबके लिए खुशियां लेकर आएगा। वहीं साल 2021 जहां कुछ अच्छी घटनाओं के लिए याद रहेगा वहीं कुछ ऐसी बुरी घटनाएं भी हुईं जिसे लोग कभी भूल नहीं पाएंगे।  इस दौरान सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। इनमें से कुछ भावुक कर देने वाली, तो कुछ जिंदगी की बड़ी सीख दे गई। तो आइए इस साल को याद रखने के लिए जानते हैं ऐसी ही वायरल तस्वीरों के बारे में। 

दिल्ली के गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर बड़ी संख्या में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था



उत्तराखंड के जोशीमठ में एक ग्लेशियर टूटने से चमोली जिले की धौली गंगा नदी में सैलाब आया था

भारत और इंग्लैंड टीम को करारी मात देने के बाद इस अंदाज में नजर आए थे कप्तान विराट कोहली

अफगानिस्तान में तालिबानी राज होने के बाद काफी लोग वायुसेना के विशेष विमान से गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस पहुंचे थे। यहां एक शख्स बारिश में अपने बच्चे को गोद में लिए नजर आया था



भारत के स्टार जैवलिन खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने किया था देश का नाम रोशन

यमुना नदी में छठ पूजा करतीं महिलाएं। इस दौरान यमुना में जहरीले झाग साफ नजर आ रहे हैं। 

Anil dev

Advertising