''खतरों का खिलाड़ी'': प्यासे सांप को शख्स ने अपने हाथ से पिलाया पानी, वीडियो देखकर उड़े लोगों के होश
Monday, Mar 14, 2022 - 11:51 AM (IST)
नेशनल डेस्क: सांप से हर किसी को डर लगता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें खतरों से खिलने का शौक होता है। कुछ ऐसा ही वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पानी को हाथ में लेकर सांप को पिलाता हुआ दिखाई दिया। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है।
Summer is approaching. Your few drops can save someone’s life. Leave some water in your garden in a container for that can mean a choice between life & death for many animals🙏 pic.twitter.com/ZSIafE4OEr
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 9, 2022
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सांप को पानी पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात है कि यह शख्स अपने चुल्लू में पानी भरकर सांप को पिला रहा है। शख्स को जरा भी डर नहीं लगता हैं अपने हाथ में पानी रखकर सांप को पिलाने में। वीडियो 49 सेकेंड का है, जिसमें एक शख्स बोतल से पानी अपने हाथों में गिराता है और फिर हरे रंग के एक सांप के सामने अपना हाथ रखता है। हाथ चुल्लू में भरे उस पानी को गट-गट कर पीने लगता है।अब तक इस वीडियो को कई हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पंसद किया जा रहा है।