दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, दो बच्चों की हत्या करने के बाद मां ने लगाई फांसी

Friday, Mar 05, 2021 - 02:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में 22 वर्षीय एक महिला और उसके दो बच्चों के शव घर में लटकते मिले। बताया जा रहा है कि परिवार में एक महिला ने पहले अपने दो बच्चों की हत्या की और फिर खुद भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 

पुलिस के अनुसार घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शकरपुर इलाके में बृहस्पतिवार को हुई और उसे इसकी जानकारी रात करीब 10 बजकर 40 मिनट पर मिली। पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। घर लौटने पर उसने तीनों के शव लटकते पाए। पुलिस के अनुसार पड़ोसियों की मदद से उसने उस कमरे का दरवाजा तोड़ा, जिसमें तीनों के शव लटके हुए थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की बिहार के मधुबनी में पैतृक गांव जाने को लेकर अपने पति के साथ बृहस्पतिवार सुबह बहस हुई थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दम्पत्ति की पांच साल पहले शादी हुई थी।

Anil dev

Advertising