तिरंगे की रोशनी में जगमगाया मुकेश अंबानी का एंटीलिया, देखने उमड़ी लोगों की भीड़

Monday, Aug 15, 2022 - 12:22 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश आज यानी 15 अगस्त को अपनी आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया।  क्या आम, क्या खास, सारे लोग आजादी के जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया भी तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मुंबई में उनका आवास एंटीलिया पूरी तरह तिरंगे की रोशनी से जगमगाया हुआ देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि  ढेर सारी लाइटों से अशोक चक्र बनाया गया है। एंटीलिया की सजावट लोगों को आकर्षित कर रही है। मुकेश अंबानी के एंटीलिया को तो तिरंगे की रोशनी से सजाया ही है, साथ ही घर के बाहर कुछ किलोमीटर तक सड़कों के दोनों तरफ भी रोशनी की गई है। एंटीलिया और इसके आसपास की सड़कों पर हुई रोशनी को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इतना ही नहीं रोशनी को देखने पहुंचे लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट का इंतजाम भी किया गया है। एंटीलिया के घर के बाहर लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक और चॉकलेट का इंतजाम किया गया है। लोग अपनी गाड़ी से उतरकर कोल्ड ड्रिंक ले रहे हैं। एंटीलिया के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। लोग यहां अपनी गाड़ियां रोककर सेल्फी और फोटोज भी क्लिक करवा रहे है। 
 


एक वीडियो में अंबानी अपने पोते को गोद में लिए 'मां तुझे सलाम' गीत पर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए दिख रहे हैं। इसमें मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और पृथ्वी अंबानी के साथ रिलायंस के कर्मचारी भी दिख रहे हैं। सभी के हाथ में तिरंगा है। वीडियो में पृथ्वी अंबानी की शरारत भी कैद हो गई। पृथ्वी अपने दादा मुकेश अंबानी की गोद में हैं। वह बार-बार अपनी अंगुलियों को मुंह में डालने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन मुकेश अंबानी उन्हें ऐसा करने से मना कर रहे हैं। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हर कोई तारीफ कर रहा है। 

Anil dev

Advertising