अटकलों का दौर जारी, ...तो कांग्रेस में यह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे प्रशांत किशोर!

Friday, Jul 16, 2021 - 01:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस की पंजाब इकाई में चल रही कलह के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जब मंगलवार को दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे तो देश की राजनीति में हलचल मच गई।  प्रशांत किशोर ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पीके कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर के लिए कांग्रेस में एक अलग विभाग बनाया जा रहा है। जिसका नाम होगा चुनाव रणनीति विभाग।प्रशांत किशोर को उसके प्रभारी होंगे। हांंलाकि इसकी आधिकारिक पुष्टि ना तो प्रशांत किशोर की तरफ़ से हुई है और ना ही गांधी परिवार की तरफ से हुई है।
 



अगर यह अटकलें सही साबित हुईं तो 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी को टक्कर देने में प्रशांत किशोर की अहम भूमिका हो सकती है। मंगलवार गांधी परिवार के साथ चली करीब 1 घंटे की इस बैठक में पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे तक चली मुलाकात के बारे में कांग्रेस की ओर से आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है लेकिन हरीश रावत ने इतना जरूर कहा कि किशोर पंजाब के मुद्दे पर बातचीत करने नहीं आए थे।

बता दें क उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर और गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। जबकि बाकी जगह पर वह अपनी खोई जमीन पाने की कोशिश करेगी। इससे पहले किशोर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार से भी कई बार मुलाकात क चुके हैं। शरद पवार राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने के प्रयास में हैं और इसी सिलसिले में उन्होंने कुछ किशोर से मुलाकात की थी। इन सब खबरों के बीच अगर प्रशांत किशोर कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं तो वे विपक्ष को जरूर एकजुट करेंगे ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके और फिर से देश की कमान कांग्रेस के हाथ हो।

कांग्रेस में बदलाव चाहते हैं प्रशांत किशोर
सूत्रों के मुताबिक PK कांग्रेस में कुछ बदलाव चाहते हैं औऱ वो इसकी शुरुआत ब्लॉक स्तर के चुनाव से करना चाहते हैं। PK चाहते हैं कि विशेषज्ञों की एक कमेटी गठित की जाए जो कांग्रेस अध्यक्ष को हर मामले में सलाह दे सके। किशोर कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने के लिए रघुराम राजन, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर (वर्तमान में शिकागो विश्वविद्यालय बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में वित्त के विशिष्ट सेवा प्रोफेसर) जैसे शीर्ष डोमेन विशेषज्ञों की एक नौ सदस्यीय समिति का गठन करना चाहते हैं।

 

 

Anil dev

Advertising