KRK की गिरफ्तारी के बाद Twitter पर आई मीम्स की बाढ़, देखकर आपकी भी नहीं रूकेगी हंसी

Tuesday, Aug 30, 2022 - 01:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने मंगलवार को फिल्म अभिनेता-निर्माता कमाल राशिद खान को वर्ष 2020 के उनके कथित विवादास्पद ट्वीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। कमाल को आज मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद मलवानी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केआरके को बाद में दिन में बोरीवली अदालत में पेश किया जाएगा। 

कमाल द्वारा पोस्ट किए गए अपमानजनक ट्वीट के संबंध में शिवसेना युवा विंग के सदस्य राहुल कनाल की शिकायत पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इससे पहले उन्होंने 29 अप्रैल, 2020 को अभिनेता इरफान खान के निधन से एक दिन पहले उनके खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी की थी। वहीं अब उनकी गिरफ्तारी के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। आईए एक नजर डालते हैं इन मजेदार मीम्स पर...

 

 

Anil dev

Advertising