Mumbai में शुरू हुई देश की पहली Water Taxi सर्विस, जानिए टाइमिंग, केवल 30 मिनट में पूरा होगा मुंबई और बेलापुर के बीच का सफर

Thursday, Feb 17, 2022 - 05:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित पानी की टैक्सी (वाटर टैक्सी) सेवा को आज यहां केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में राज्य को समर्पित किया। पानी की टैक्सी जिससे बेलापुर नवी मुंबई के लिए,मुंबई फेरी घाट, से आने-जाने का समय 30 मिनट से एक घंटे तक कम हो जाएगा। वाटर टैक्सी, घरेलू क्रूज टर्मिनल (फेरी घाट) से बेलापुर नवी मुंबई तक शुरू हुयी है, आठ सामान्य नावें और सात तेजी से चलने वाली नाव (स्पीड बोट) होंगी। 

मुंबई वाटर टैक्सी का कितना है किराया?
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में वाटर टैक्सियां ​​तीन रूटों पर चलेंगी। जो इस प्रकार है,

- फेरी घाट, मझगांव में घरेलू क्रूज टर्मिनल और बेलापुर में टर्मिनल

- बेलापुर और एलीफेंटा गुफाएं

-बेलापुर और जेएनपीटी


फुली एयरकंडीशन्ड है ये टैक्सी,  एक बार में 50 लोग कर सकते हैं सफर
ये वाटर टैक्सी पूरी तरह एयर कंडिशन्ड है। 50 लोग एक साथ सफर कर सकते है। इसमें सुरक्षा का खासा ध्यान दिया गया है। हर शख्स को लाइफ जैकेट दी जाएगी। यह वाटर टैक्सी 50 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और जहाज में हमेशा सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे।

आधे से कम समय में तय किया जाएगा वाटर सर्विस पर सफर
वहीं, एक ऑपरेटर अभी DCT और बेलापुर के बीच catamarans के लिए 290 रुपए चार्ज कर रहा है। मंथली पास 12 हजार रुपए का है। catamarans की मदद से इस सफर को 40-50 मिनट में पूरा किया जा सकता है। स्पीड बोट का किराया 800-1200 रुपए के बीच हो गया है। यह किराया DCT से बेलापुर के बीच का होगा और दोनों के बीच की दूरी 25-30 मिनट में पूरी की जा सकती है। हालांकि वाटर सर्विस शुरू हो जाने से 1.5 घंटे का सफर 45 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा। 
 

Anil dev

Advertising