ओवरब्रिज के ऊपर शख्स ने चलाया ऑटोरिक्शा, वीडियो देखकर लोग बोले- बस यही देखना बाकी था

Friday, Aug 19, 2022 - 04:37 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र में एक व्यक्ति ने व्यस्त मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पार करने के लिए फुट ओवरब्रिज के ऊपर अपने ऑटोरिक्शा को चलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद पुलिस चालक का पकड़ने का प्रयास कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि वीडियो देखने से प्रतीत होता है कि यह घटना महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में हुई है और चालक को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 


उन्होंने कहा, ‘‘हम और जानकारी के लिए वीडियो का अध्ययन कर रहे हैं। ड्राइवर ने फुट ओवरब्रिज पर अपने ऑटोरिक्शा को चलाने के लिए रैंप का इस्तेमाल किया।'' वीडियो को कई लोग पसंद कर रहे हैं तो कई इसे नापसंद भी कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कहा कि बस यही देखना बाकी था। इनमें से कई लोगों ने इसे यातायात नियमों का खतरनाक तरीके से उल्लंघन का उदाहरण बताया है। 

 

Anil dev

Advertising